शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बीएचईएल (BHEL) ने शुरू किया 600 मेगावाट थर्मल पावर का परिचालन

बीएचईएल ने मध्यप्रदेश में 600 मेगावाट थर्मल पावर संयंत्र का परिचालन शुरू कर दिया है।

इस संयंत्र की शुरुआत मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में झाबुआ थर्मल पावर परियोजना में की गयी है। इस परियोजना को अवंथा पावर ऐंड इन्फ्रास्ट्रक्चर की सहायक कंपनी झाबुआ पावर ने विकसित किया है। बीएचईएल द्वारा शुरू की गयी अवंथा पावर की यह दूसरी परियोजना है। इससे पहले कंपनी ने छत्तीसगढ़ के राजगढ़ में 1x600 मेगावाट अवंथा भंडार टीपीपी का परिचालन किया था। कंपनी मध्यप्रदेश में एनटीपीसी में 800 मेगावाट के दो सुपरक्रिटिकल यूनिट का निष्पादन कर रही है। बीएसई में बीएचईएल के शेयर मंगलवार को बढ़त के साथ 128.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 129.65 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 126.10 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.56 बजे कंपनी के शेयर 1.35 रुपये या 1.06% की गिरावट के साथ 126.45 रुपये पर चल रहा है।

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख