शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलकेपी फाइनेंस (LKP Finance) के लाभ और आमदनी में गिरावट, शेयर कमजोर

वार्षिक आधार पर एलकेपी फाइनेंस (LKP Finance) के लाभ और आमदनी में गिरावट आयी है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2015-16 में 7.38 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष में 17.77 करोड़ रुपये था। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 143.11 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 106.09 करोड़ रुपये रही। इन आँकड़ों का नकारात्मक असर कंपनी के शेयर पर पड़ा है।
बीएसई में एलकेपी फाइनेंस का शेयर सोमवार के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को बिना बढ़त या गिरावट के 74.95 रुपये पर खुला, जो कि आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर भी रहा। करीब सवा 3 बजे कंपनी के शेयर में 2.85 रुपये (3.80%) की गिरावट के साथ 72.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!