शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) का लाभ 30.09% बढ़ा, आय 15.74% बढ़ी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में टीवीएस मोटर का लाभ 30.09% बढ़ कर 117.76 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी में को 90.52 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 2,453.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 15.74% बढ़ कर 2,839.60 करोड़ हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 24.23% 432.14 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 347.83 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 9.90% बढ़ कर 11,295.18 करोड़ रुपये हो गयी है। मार्च 2015 में कंपनी की आय 10,277.13 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में टाटा मोटर्स के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 321.90 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 325.35 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 279.30 रुपये तक फिसला। कारोबा समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 37.20 रुपये या 11.67% की गिरावट के साथ 281.50 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!