शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) का तिमाही और सालाना लाभ बढ़ा, शेयर मजबूत

वार्षिक आधार पर ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 के 1,003.28 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़ कर 1,374.18 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 841.28 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 321.75 करोड़ रुपये था। हालांकि तिमाही और वार्षिक आधार पर कंपनी की आय में कमी आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 9,722.11 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में घट कर 7,991.21 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 1,710.76 करोड़ रुपये रही, जो कि पछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,391.90 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया का शेयर सोमवार के 415.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 416.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 442.00 रुपये और निचला स्तर 414.00 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 12.00 रुपये (2.89%) की बढ़त के साथ 427.70 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख