शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) के तिमाही लाभ में 19% की बढ़त, शेयर मजबूत

भारती इन्फ्राटेल (Bharti Infratel) का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 में 1,992.00 करोड़ रुपये की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 20% बढ़ कर 2,382.00 करोड़ रुपये रहा।

साथ ही वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी का लाभ 19% की वृद्धि के साथ 662.00 करोड़ रुपये रहा, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 558.00 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी की आय में भी बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी की आय 11,668.00 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 5% की बढ़त के साथ 12,308 करोड़ रुपये रही। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय में 7% की बढ़त हुई और यह 3,162.00 करोड़ रुपये रही, जो कि पछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 2,947.00 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में भारती इन्फ्राटेल का शेयर सोमवार के 376.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज मंगलवार को मामूली बढ़त के साथ 378.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 387.50 रुपये और निचला स्तर 377.95 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 6.90 रुपये (1.83%) की बढ़त के साथ 383.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 03 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!