शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सेरा सैनिटरीवेयर (Cera Sanitaryware) का मुनाफा 34.7% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में सेरा सैनिटरीवेयर का शुद्ध लाभ 34.7% बढ़ कर 29.80 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 22.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। तिमाही दर तिमाही कंपनी का लाभ 48.19% बढ़ा है। इस दौरान कंपनी की आय 250.44 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.03% बढ़ कर 280.59 करोड़ रुपये हो गयी है। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी की आय 20.15% बढ़ी है। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 33.41% बढ़ कर 48.12 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का शुद्ध लाभ 23.34% बढ़ कर 83.46 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 67.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 821.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.63% बढ़ कर 933.68 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में सेरा सैनिटरीवेयर के शेयर मंगलवार 1,968.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 1,982 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2009.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 1,943.25 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.05 बजे कंपनी के शेयर 11.55 रुपये या 0.59% 1980.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख