शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवरेस्ट इंडस्ट्रीज (Everest Industries) का तिमाही लाभ 18.1% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज का लाभ 18.1% बढ़ कर 11.9 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 10.1 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस अवधि में कंपनी की आय़ 318.5 करोड़ रुपये के मुकाबले 5.9% बढ़ कर 337.3 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 7.7% बढ़ कर 27 करोड़ रुपये हो गया है। एबिटा मार्जिन भी 7.9% से बढ़ कर 8.0% हो गया है। वित्त वर्ष के समाप्त होने पर कंपनी का लाभ 34.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.2% बढ़ कर 35.3 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी आय में 6.7% की वृद्धि हुयी है और यह 1,313.4 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 1,230.5 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी का एबिटा 81.9 करोड़ रुपये से 1.6% बढ़ कर 83.2 करोड़ रुपये हो गया है। हालाँकि एबिटा मार्जिन 6.7% के मुकबाले घट कर 6.3% हो गया है। बीएसई में एवरेस्ट इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार 248.30 रुपये के मुकाबले आज बुधवार को 247.80 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान 249.75 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 242.70 रुपये पर फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.42 बजे कंपनी के शेयर 6.30 रुपये या 2.54% की गिरावट के साथ 242 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख