शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) की टैक्टर बिक्री 19% बढ़ी

अप्रैल में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की टैक्टर की बिक्री 19% बढ़ कर 21,386 हो गयी है।

पिछले साल अप्रैल 2015 में कंपनी ने 18,011 टैक्टर की बिक्री की थी। टैक्टर की घरेलू बिक्री 17,006 के मुकाबले 22% बढ़ कर 20,704 हो गयी है। हालांकि कंपनी का निर्यात 32% घट कर 682 हो गया है। पिछले साल कंपनी ने 1005 टैक्टरों का निर्यात किया था। बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के शेयर आज बुधवार को गिरावट के साथ 1,314.35 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 1,329.35 रुपये तक,चढ़ा जबकि नीचे की ओर 1,314 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर 3.85 रुपये या 0.29% की गिरावट के साथ 1,322 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,092 रुपये रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 1,441.45 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख