शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पनयाम सीमेंट्स (Panyam Cements) ने गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों से जुटाये 30 करोड़ रुपये

पनयाम सीमेंट्स ऐंड मिनरल इंडस्ट्रीज (Panyam Cements & Mineral Industries) ने 10 लाख रुपये प्रति 300 गैर परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये हैं, जिनसे कंपनी ने कुल 30 करोड़ रुपये जुटाये हैं।

कंपनी ने इन 300 गैर परिवर्तनीय डिबेंचरों में से 242 ईडब्ल्यू इंडिया स्पेशल अस्सेट फंड पीटीई और 58 ईकैप इक्विटीज को आवंटित किये हैं।
बीएसई में पनयाम सीमेंट्स ऐंड मिनरल इंडस्ट्रीज का शेयर मंगलवार के बंद स्तर की तुलना में आज बिना बढ़त या गिरावट के 69.05 रुपये पर ही खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 69.85 रुपये और निचला स्तर 66.05 रुपये रहा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी के शेयर में 1.05 रुपये (1.52%) की गिरावट के साथ 68.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!