शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस पावर (Reliance Power) को बांग्लादेश सरकार से मिली मंजूरी

रिलायंस पावर को बांग्लादेश सरकार से 3,000 मेगावाट एलएनजी आधारित पावर संयंत्र के लिए मंजूरी मिल गयी है।

इस मंजूरी के तहत कंपनी बांग्लादेश के नारायणगंज जिले के मेघनाघाट पर 750 मेगावाट पावर संयंत्र की स्थापना करेगी। यह बांग्लादेश में सबसे बड़ा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश होगा। कंपनी पावर संयंत्र के लिए जहाज में ईधन लाने के लिए अस्थायी भंडारण और रीगैसीफिकेशन यूनिट के साथ 2 मिलियन टन फ्लोटिंग एलएनजी इम्पोर्ट टर्मिनल को स्थापिन करेगी। बीएसई में रिलायंस पावर के शेयर आज बुधवार को हल्की बढ़त के साथ 51.85 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 51.85 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर 50.55 रुपये तक फिसले। दोपहर करीब 1.50 बजे कंपनी के शेयर 0.70 रुपये या 1.36% की गिरावट के साथ 50.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख