शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मंगलम सीमेंट (Mangalam Cement) का तिमाही लाभ बढ़ा, शेयर में 2.15% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में मंगलम सीमेंट का लाभ 418.01% बढ़ कर 14.09 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 2.72 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। हालाँकि इस दौरान कंपनी की आय 238.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.65% घट कर 215.61 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी 16.08% घट कर 190.74 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 20.47 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 17.91 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वहीं कंपनी की आय भी 921.84 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.51% घट तक 841.76 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में मंगलम सीमेंट के शेयर आज बूधवार को बढ़त के साथ 267.20 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 283.90 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 262 रुपये तक फिसला। बाजार बंद होने पर यह शेयर 5.70 रुपये या 2.15% की बढ़त के साथ 271 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!