शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नेल्को (Nelco) को हुआ लाभ मगर आमदनी 3.8% गिरी

नेल्को (Nelco) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए घाटे की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में लाभ हुआ है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 2.6 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, जबकि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 1.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। हालांकि कंपनी की आय में 3.8% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आय 35.6 करोड़ रुपये रही, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 37.00 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में नेल्को का शेयर बुधवार के 94.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 98.00 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 0.55 रुपये (0.58%) की बढ़त के साथ 95.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!