शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिंदल स्टील (Jindal Steel) को 371.34 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर में गिरावट

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमही जिंदल स्टील को 371.34 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 519.30 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हालाँकि कंपनी की आय 4,557.71 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.94% बढ़ कर 4,874.09 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय में तिमाही आधार पर 11.74% की वृद्धि हुयी है। वहीं कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 13.53% बढ़ कर 896.46 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी को 1,902.02 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले साल यानी मार्च 2015 में कंपनी को 1,278.12 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आज साल दर साल 5.98% बढ़ 18,412.18 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में जिंदल स्टील के शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 65.55 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में करीब 10.31 बजे कंपनी के शेयर 0.40 रुपये या 0.60% की गिरावट के साथ 66.20 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 6312.84 करोड़ रुपये है। यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!