शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसकेएस माइक्रोफाइनेंस (SKS Microfinance) का तिमाही लाभ 108.36% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमही एसकेएस माइक्रोफाइनेंस का लाभ 108.36% बढ़ कर 84.47 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 40.54 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 226.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 63.65% बढ़ कर 370.31 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 61.5% 302.98 करोड़ रुपये का हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 187.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय साल दर साल 64.45% बढ़ कर 1,320.67 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में एसकेएश माइक्रोफाइनेंस के शेयर आज गुरुवार को बढ़त के साथ 604 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार के करीब एक घंटे बाद 10.51 बजे कंपनी के शेयर 4.15 रुपये या 0.70% की गिरावट के साथ 592 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!