शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हेक्सावेयर टेक (Hexaware Tech) का तिमाही लाभ 0.99% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज का लाभ 0.99% बढ़ कर 84.18 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 83.35 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 713.42 करोड़ रुपये के मुकबाले % बढ़ कर 820.21 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च भी बढ़ कर 714.62 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी का कुल खर्च 597.85 करोड़ रुपये रहा था। बीएसई में हेक्सावेयर टेक के शेयर में आज सुबह से ही गिरावट के देखी जा रही है। यह शेयर आज गुरुवार को गिरावट के साथ 206 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 216.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 206.50 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.33 बजे कंपनी के शेयर 10.70 रुपये या 4.69% की गिरावट के साथ 217.55 रुपये पर चल रहा है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!