शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडो एमाइंस (Indo Amines) के वार्षिक लाभ और आय में बढ़त, शेयर मजबूत

इंडो एमाइंस (Indo Amines) के वार्षिक लाभ और आमदनी में बढ़त हुई है, जबकि तिमाही लाभ घटा है।

वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी का लाभ 5.25 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में बढ़त के साथ 9.12 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में 235.24 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 में 253.37 करोड़ रुपये रही। इंडो एमाइंस का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 2.99 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में गिरावट के साथ 2.38 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 57.85 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़ कर 68.49 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में इंडो एमाइंस का शेयर बुधवार के 41.05 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मजबूती के साथ 42.90 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 43.05 रुपये और निचला स्तर 41.40 रुपये रहा है। करीब सवा 12 बजे कंपनी का शेयर 1.80 रुपये (4.38%) की बढ़त के साथ 42.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!