शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डिशमैन फार्मास्युटिकल्स ऐंड कैमिकल्स (Dishman Pharmaceuticals & Chemicals) करेगी 16.32 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर आवंटित

डिशमैन फार्मास्युटिकल्स ऐंड केमिकल्स (Dishman Pharmaceuticals & Chemicals) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी के निदेशक मंडल की प्रबंधक समिति ने आज गुरुवार को हुई बैंठक में 8,06,97,136 इक्विटी शेयरों को जारी और आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

इन पूर्ण चुकता शेयरों को 2 रुपये प्रति आवंटित किया जायेगा।
बीएसई में डिशमैन फार्मास्युटिकल्स ऐंड केमिकल्स का शेयर बुधवार के 165.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली बढ़त के साथ 166.15 रुपये पर खुला। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद शुरुआती कारोबार से ही इसमें गिरावट रही। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 167.05 रुपये और निचला स्तर 159.35 रुपये रहा है। करीब सवा 1 बजे कंपनी का शेयर 5.15 रुपये (3.12%) की गिरावट के साथ 160.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख