शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन (IL&FS Transportation) को मिला 530 करोड़ रुपये का ठेका

आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन को दुबई में 530 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। 

कंपनी को यह ठेका डीबीएफओटी आधार पर दुबई सुप्रीम कोर्ट और स्वाचालित कार पार्किंग को विकसित करने के लिए  मिला है।  बीएसई में आईएलऐंडएफएस ट्रांसपोर्टेशन के शेयर बुधवार 74.40 रुपये की तुलना में आज गुरुवार को 75.35 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 76.90 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 73 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 1.28 बजे कंपनी के शेयर 0.05 रुपये या 0.07% की मामूली गिरावट के साथ 74.35 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 64 रुपये का रहा था जबकि 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 168.68 रुपये का रहा था। पिछले सप्ताह के करोबार में यह 77.85 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 73 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख