शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एमओआईएल (MOIL) को नागपुर में मिला 53.75 हैक्टर जमीन का खनन पट्टा

एमओआईएल (MOIL) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से नागपुर की रामतेक तहसील में 53.75 हैक्टर जमीन का खनन पट्टा मिला है।

कंपनी द्वारा इस पट्टे को पंजीकृत करा लिया गया है। इसके बाद कंपनी के शेयर में बढ़त हुई है।
बीएसई में एमओआईएल का शेयर बुधवार के 239.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को बढ़त के साथ 243.60 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 247.50 रुपये और निचला स्तर 241.80 रुपये रहा है। करीब 2 बजे कंपनी का शेयर 4.20 रुपये (1.75%) की बढ़त के साथ 243.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!