शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जिलेट इंडिया (Gillette India) के तिमाही लाभ में 162% की बढ़त

जिलेट इंडिया (Gillette India) के तिमाही लाभ में 162% की बढ़त हुई है।

कंपनी का लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 30.76 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 162% की वृद्धि के साथ 80.85 करोड़ रुपये हो गया। साथ ही कंपनी की आमदनी में भी 11.94% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 494.14 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़ कर 553.17 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में जिलेट इंडिया का शेयर बुधवार के 4,275.70 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ 4,275.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 4,578.35 रुपये और निचला स्तर 4,259.20 रुपये रहा है। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 142.30 रुपये (3.33%) की गिरावट के साथ 4,418.00 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 05 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख