शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) का लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प का लाभ 70.85% बढ़ कर 814.16 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 476.53 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी के लाभ में पिछली तिमाही के मुकाबले 2.31% की वृद्धि हुयी है। इस समान अवधि में कंपनी की आय 6,886.75 करोड़ रुपये के मुकाबले 10.56% बढ़ कर 7,614.61 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी की आय में तिमाही दर तिमाही 2.98% की बढ़ोतरी हुयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 31.30% बढ़ कर 3,132.37 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 2,385.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 28,078.04 करोड़ रुपये के मुकाबले 3.24% बढ़ कर 28,990.42 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर गुरुवार 2,893.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को 2,913 रुपये पर खुले। शुरुआती कारोबार में सुबह करीब 9.45 बजे कंपनी के शेयर 30.20 रुपये या 1.04% की गिरावट के साथ 2,863.75 रुपये पर चल रहे है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 57,864.2 करोड़ रुपये है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 3,170 रुपये रहा था। वहीं 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 2,252 रुपये था। यह शेयर 50 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख