शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (Great Eastern Shipping) के लाभ और आय में गिरावट, शेयर कमजोर

ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग (Great Eastern Shipping) के तिमाही लाभ में वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 57.5% की गिरावट आयी है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 137 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 58.2 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में भी 0.8% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 884.2 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में घट कर 876.7 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में ग्रेट ईस्टर्न शिपिंग का शेयर गुरुवार के 316.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 308.65 रुपये पर खुला। करीब पौने 10 बजे कंपनी का शेयर 7.85 रुपये (2.48%) की गिरावट के साथ 308.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!