शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एनओसीआईएल (NOCIL) के तिमाही लाभ में बढ़त और आय में गिरावट

एनओसीआईएल (NOCIL) के तिमाही लाभ में वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 31.6% की बढ़त हुई है।

कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 17.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 22.5 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी की आमदनी में 6.5% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 190.06 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में घट कर 177.65 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में एनओसीआईएल का शेयर गुरुवार के 53.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 53.95 रुपये पर खुला और 54.65 रुपये के उच्च स्तर तक गया। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 0.30 रुपये (0.56%) की गिरावट के साथ 53.40 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख