शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जे.कुमार इन्फ्रा (J.Kumar Infra) को मिला 195.14 करोड़ रुपये का ठेका, शेयर में बढ़त

जे कुमार इन्फ्राप्रोजेक्ट को एमसीजीएम से 195.14 करोड़ रुपये का ठेका मिला है।

कंपनी को यह ठेका ग्रेड सेपरेटर के निर्माण के लिए दिया गया है। इसकी कुल लागत 101.24 करोड़ रुपये है। कंपनी को हैनकॉक ब्रिज के पुर्निर्माण के लिए 44.59 करोड़ रुपये दूसरा ठेका मिला है। कंपनी को तीसरा ठेका वेहिक्यूलर ब्रिज के निर्माण के लिए दिया गया है जिसकी कुल लागत 49.31 करोड़ रुपये है। बीएसई में जे.कुमार इन्फ्राप्रजोक्ट के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 240 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 244.20 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 235.05 रुपये तक फिसला। पूर्वाह्न करीब 11.13 बजे कंपनी के शेयर 4.25 रुपये या 1.79% की बढ़त के साथ 241.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख