शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एचआईएल (HIL) के तिमाही लाभ में 64.8% की गिरावट, शेयर 4% कमजोर

एचआईएल (HIL) का तिमाही लाभ वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 64.8% कम हुआ है।

कंपनी का मुनाफा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 12.8 करोड़ रुपये था, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में घट कर 4.5 करोड़ रुपये रह गया। साथ ही कंपनी की आय में भी 5.2% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में 273.4 करोड़ रुपये की आमदनी की तुलना में कंपनी को वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 259.3 करोड़ रुपये की आमदनी हुई है।
बीएसई में एचआईएल का शेयर गुरुवार के 559.00 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को कमजोरी के साथ 541.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान इसका उच्च स्तर 544.00 रुपये रहा है। करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 22.50 रुपये (4.03%) की गिरावट के साथ 536.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!