शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लेंकोर होल्डिंग्स (Lancor Holdings) ने बेची 57.31 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन, शेयर उछला

लेंकोर होल्डिंग्स (Lancor Holdings) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने 6.27 एकड़ जमीन बेचने के लिए समझौता किया है।

इसके अलावा कंपनी ने 0.17 एकड़ जमीन की बिक्री विलेख का निष्पादन किया है। तमिलनाडु में स्थित इन दोनों जमीनों के सौदे कंपनी ने कुल 57.31 करोड़ रुपये में किये हैं।
बीएसई में लेंकोर होल्डिंग्स का शेयर गुरुवार के 29.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 32.45 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 33.50 रुपये और निचला स्तर 31.05 रुपये रहा है। करीब पौने 1 बजे कंपनी का शेयर 2.50 रुपये (8.47%) की बढ़त के साथ 32.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!