शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

तलवलकर्स (Talwalkars) का लाभ 13% बढ़ा, शेयर में 5.29% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में तलवलकर्स का लाभ 13% बढ़ कर 20.20 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 17.9 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी का लाभ पिछली तिमाही के मुकाबले 272.69% बढ़ा है। इस समान अवधि में कंपनी की 16.04% बढ़ कर 79.98 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल मार्च 2015 में कंपनी की आय 68.92 करोड़ रुपये हो गयी है। तिमाही दर तिमाही कंपनी की आय में 67.81% की वृद्धि हुयी है। कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ 18.43% बढ़ कर 54.93 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 19.43% बढ़ कर 55.02 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 13.95% बढ़ कर 258.13 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद तिमाही नतीजों की घोषणा की थी। बीएसई में तलवलकर्स के शेयर आज शुक्रवार को अच्छी बढ़त के साथ 201 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह 211 रुपये तक चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 201 रुपये तक फिसले। अपराह्न करीब 12.55 बजे कंपनी के शेयर 10.30 रुपये या 5.29% की बढ़त के साथ 205 रुपये पर चल रहा है। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 578.35 करोड़ रुपये है। वतर्मान में यह शेयर 200 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख