शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस करेगी 50 करोड़ रुपये के गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर जारी, शेयर मजबूत

इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस ने बताया है कि कंपनी 500 सुरक्षित गैर-परिवर्तनीय प्रतिदेय डिबेंचरों से 50 करोड़ रुपये जुटायेगी।

10 लाख रुपये प्रति इन डिबेंचरों को प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर जारी किया जायेगा। इसके बाद कंपनी के शेयर भाव में मजबूती आयी है।
बीएसई में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस का शेयर गुरुवार के 669.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 669.70 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान यह 679.50 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 668.95 रुपये तक फिसला। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 703.65 रुपये और निचला स्तर 661.35 रुपये रहा है। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 9.85 रुपये (1.47%) की बढ़त के साथ 679.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख