शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) ने खरीदी कैनन केमिकल्स में 75% हिस्सेदारी

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products) ने बीएसई को सूचना दी है कि कंपनी ने कीनियाई कंपनी कैनन केमिकल्स में 75% इक्विटी हिस्सेदारी खरीद ली है।

कंपनी ने यह हिस्सेदारी कीनिया प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिलने के बाद अपनी एक सहायक कंपनी के जरिये खरीदी है।
बीएसई में गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शेयर गुरुवार के 1,325.95 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,330.00 रुपये पर खुला है। कारोबार के दौरान यह 1,335.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 1,318.90 रुपये तक फिसला। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,393.00 रुपये और निचला स्तर 1,305.00 रुपये रहा है। करीब 1.30 बजे कंपनी के शेयर में 3.75 रुपये (0.28%) की बढ़त के साथ 1,329.70 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!