शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेमंड (Raymond) करेगी अपने पूँजीगत व्यय में कटौती, शेयर में बढ़त

खबरों के अनुसार रेमंड (Raymond) पिछले वित्त वर्ष की तुलना में मौजूदा वित्त वर्ष में अपने पूँजीगत व्यय में कटौती करेगी।

वित्त वर्ष 2015-16 में रेमंड का पूँजीगत व्यय 300 करोड़ रुपये रहा है, जिसे कंपनी वित्त वर्ष 2016-17 में घटा कर 250 करोड़ रुपये करेगी।
बीएसई में रेमंड का शेयर गुरुवार के 467.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ 465.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 476.45 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 464.65 रुपये तक फिसला। साथ ही पिछले 7 दिनों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 490.00 रुपये और निचला स्तर 418.25 रुपये रहा है। करीब पौने 2 बजे कंपनी के शेयर में 2.70 रुपये (0.58%) की बढ़त के साथ 470.30 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख