शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आईनॉक्स विंड (Inox Wind) का तिमाही लाभ 78% बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में आईनॉक्स विंड का लाभ 78% बढ़ कर 209 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 118 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आय 97% बढ़ कर 1,829 करोड़ रुपये हो गयी है। मार्च 2015 में कंपनी की आय 930 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी का एबिटा 174 करोड़ रुपये के मुकाबले 92% बढ़ कर 334 करोड़ रुपये हो गया है। इस अवधि में कंपनी का एबिटा मार्जिन 18.7% से घट कर 18.3% हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 2,709 करोड़ रुपये के मुकाबले 63% बढ़ कर 4,414 करोड़ रुपये हो गया है। इस दौरान कंपनी का लाभ 52% बढ़ कर 452 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 296 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का एबिटा 758 करोड़ रुपये रहा है। वहीं पूरे वित्त वर्ष 17.2% रहा है। बीएसई में आईनॉक्स के शेयर आज शुक्रवार को 291.75 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 295.05 तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 233.50 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 3.15 बजे कंपनी के शेयर 44.95 रुपये या 15.44% की गिरावट के साथ 246.10 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!