शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फाइजर (PFIZER) का तिमाही लाभ 56.11% बढ़ा, आय में 12.77% की वृद्धि

pfizerवित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में फाइजर का लाभ 56.11% बढ़ कर 66.97 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 42.68 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 481.87 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.77% बढ़ कर 543.44 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 219.07% बढ़ कर 222.78 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 69.82 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 1920.66 करोड़ रुपये के मुकाबले 9.48% बढ़ कर 2102.76 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में फाइजर के शेयर आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,758 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 1,817 रुपये पर चढ़े जबकि नीचे की ओर यह 1,758 रुपये तक फिसला। कारोबार समाप्त होने पर कंपनी के शेयर 34 रुपये या 1.95% की बढ़त के साथ 1,779.90 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!