शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एसीएमई (ACME) को मिला 200 मेगावाट का ठेका

एसीएमई रिसोर्सेज को आंध्रप्रदेश और तेंलगाना में 200 मेगावाट सोलर पावर परियोजना का ठेका मिला है।

कंपनी को यह परियोजना एसईसीआई और एनटीपीसी द्वारा आयोजिक नीलामी में मिली है। कंपनी एसईसीआई के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर होने के बाद 13 महीनों के भीतर इस परियोजना की शुरुआत कर देगी। यह परियोजना 25 साल की अवधि में लहभह 7500 एमएन यूनिट्स पावर जेनरेट कर देगी और एसईसीआई के माध्यम से एपी डिसकॉम को बिजली की आपूर्ति करेगी। इसके साथ कंपनी ने तेंलगाना में 50 मेगावाट की परियोना मिली है। एनटीपीसी के साथ पीपीए पर हस्ताक्षर होने के 13 महीने के भीतर इस परियोना की शुरुआत हो जायेगी। कंपनी इस परियोजना से 25 साल के कार्यकाल में 2500 मिलियन यूनिट्स बिजली जेनरेट करने की उम्मीद कर रही है और एनटीपीसी के माध्यम से तेंलगाना डिशकॉम को बिजली की आपूर्ति करेगी। बीएसई में एसीएमई के शेयर आज शु्क्रवार को बढ़त के साथ 18.80 रुपये पर खुले। यह शेयर 0.85 रुपये या 4.74% की बढ़त के साथ 18.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!