शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हिकाल (Hikal) के तिमाही लाभ में 118.25% की बढ़त, शेयर 6% मजबूत

हिकाल (Hikal) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 10.19 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 118.25% की बढ़त के साथ 22.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा कंपनी की आय में भी 35.71% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 213.53 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़ कर 289.79 करोड़ रुपये रही। वार्षिक आधार पर भी कंपनी के लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय और लाभ क्रमश: 925.65 करोड़ रुपये और 41.31 करोड़ रुपये रहे है, जबकि वित्त वर्ष 2014-15 में ये 871.86 करोड़ रुपये और 40.52 करोड़ रुपये थे।
बीएसई में हिकाल का शेयर गुरुवार के 140.60 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को गिरावट के साथ 139.00 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 150.00 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 8.50 रुपये (6.05%) की बढ़त के साथ 149.10 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख