शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में जमा करने की सलाह : प्रभुदास लीलाधर

ब्रोकिंग फर्म प्रभुदास लीलाधर ने हीरो मोटोकॉर्प के शेयर के लिए 2956 रुपये के लक्ष्य भाव पर जमा करने की सलाह दी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की चौथी तिमाही में हीरो मोटोकॉर्प ने अनुमान के अनुरूप बढ़िया प्रदर्शन किया है। कंपनी की आय में सालाना आधार पर 10.6% और एबिटा में 40.2% की वृद्धि हुई है। कंपनी को लागत में कमी और लागत नियंत्रण कार्यक्रम का भी लाभ हुआ है। कंपनी की सकारात्मक बातें और बाधाएँ फिलहाल काफी संतुलित नजर आ रही हैं। कंपनी के शेयर में अभी वित्त वर्ष 2016-17 के अनुमानित ईपीएस पर 16.2 पीई अनुपात पर और 2017-18 के अनुमानित ईपीएस पर 14.8 पीई अनुपात पर सौदे हो रहे हैं। बीएसई में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर शुक्रवार को बढ़त के साथ 2,913 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 2,913 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 2,829 रुपये तक फिसला। अंत में यह शेयर 21.65 रुपये या 0.75% की गिरावट के साथ 2,872.30 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख