शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स (JSW Holdings) के तिमाही लाभ में 28.81% की बढ़त, शेयर मजबूत

जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स (JSW Holdings) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 4.72 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 28.81% की बढ़त के साथ 6.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

इसके अलावा कंपनी की आय में भी 26.68% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की आखरी तिमाही में कंपनी की आय 6.97 करोड़ रुपये थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़ कर 8.83 करोड़ रुपये रही। वार्षिक आधार पर भी कंपनी की आमदनी में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी की आय 50.34 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वर्ष 2014-15 में यह 49.35 करोड़ रुपये थी।
बीएसई में जेएसडब्ल्यू होल्डिंग्स का शेयर गुरुवार के 1000.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज शुक्रवार को बढ़त के साथ 1,004.75 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 1,010.00 रुपये रहा। कारोबार समाप्ति के समय कंपनी के शेयर में 6.25 रुपये (0.62%) की बढ़त के साथ 1,006.75 रुपये पर सौदे हो रहे थे। (शेयर मंथन, 06 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!