शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाइटन (Titan) का तिमाही लाभ 14.4% घटा

वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में टाइटन का शुद्ध लाभ 14.4% घट कर 184.11 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनीको 215.09 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। कंपनी के लाभ में पिछली तिमाही के मुकाबले 18.28% की गिरावट आयी है। इस समान अवधि में कंपनी की आय भी 2,512.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 1.59% घट कर 2480 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर कंपनी की आय 28.31% घटी है। कंपनी का कोर ऑपरेटिंग लाभ भी 22.22% घट कर 210.09 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 14.24% घट कर 705.85 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 823.07 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 11,903.21 करोड़ रुपये के मुकाबले घट कर 5.36% 11,264.53 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में शुक्रवार को टाइटन के शेयर 4.70 रुपये या 1.31% की बढ़त के साथ 364.10 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान यह शेयर 368 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 354 रुपये तक फिसला। कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 31,907.53 करोड़ रुपये है। यह शेयर 100 डीएमए के नीचे कारोबार कर रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!