शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

वोकहार्ट (Wockhardt) का तिमाही लाभ 25.88% बढ़ा, आय घटी

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में वोकहार्ट का लाभ 25.88% बढ़ कर 42.90 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल कंपनी को 34.08 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।कंपनी का लाभ तिमाही आधार पर 29.64% घटा है। इस समान अवधि में कंपनी का की आय 1,079.14 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.09% घट कर 1,013.36 करोड़ रुपये हो गयी है।  कोर ऑपरेटिंग लाभ 45.54% घट कर 74.03 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी का लाभ 19.57% घट कर 325.66 करोड़ रुपये हो गया है। इस समान समय में कंपनी की आय 0.45% घट कर 4,461.43 करोड़ रुपये हो गयी  है। बीएसई में वोकहार्ट के शेयर शुक्रवार को 35.15 रुपये या 3.62% की गिरावट के साथ 936.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 974.95 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 930 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!