शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने की आधार कार्ड आधारित एटीएम की शुरुआत

डीसीबी बैंक (DCB Bank) ने शुक्रवार को ओडिशा में अपने एक ऐसे नए एटीएम की शुरुआत की जो कि सुरक्षा के नजरिये से किसी ग्राहक की आधार कार्ड संख्या और अंगुली की छाप को स्वीकार करता है।

साथ ही बैंक ने ओडिशा में अपनी 5 नयी शाखाएँ भी शुरू की हैं, जिससे राज्य में बैंक की शाखाओं की संख्या 21 हो गयी है।
बीएसई में कल शुक्रवार को डीसीबी बैंक का शेयर 1.90 रुपये (2.14%) की बढ़त के साथ 90.75 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 91.75 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 88.70 रुपये तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 150.90 रुपये और निचला स्तर 68.50 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख