शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

ग्रीव्स कॉटन (Greaves Cotton) का लाभ 58.33% बढ़ा

वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में ग्रीव्स कॉटन का लाभ 58.33% बढ़ कर 38 करोड़ रुपये हो गया है।

वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में कंपनी को 24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अमान कंपनी की आमदनी 394 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.7% बढ़ कर 405 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का एबिटा 45 करोड़ रुपये से बढ़ कर 63 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय 4.32% घट कर 1,616 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 1,689 करोड़ रुपये रही थी। इस दौरान कंपनी कंपनी का लाभ 82 करोड़ रुपये के मुकाबले 142.68% बढ़ कर 199 करोड़ रुपये हो गया है। बीएसई में ग्रीव्स कॉटन के शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.08% की बढ़त के साथ 131.60 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 133 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर 131 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!