शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) के तिमाही लाभ में 42.22% की बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment) को 42.22% की बढ़त के साथ 18.29 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में कंपनी का लाभ 12.86 करोड़ रुपये था।

साथ ही कंपनी की आमदनी में 18.49% की वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 102.76 करोड़ रुपये रही है, जो कि वित्त वर्ष 2014-15 की समान अवधि में 86.72 करोड़ रुपये थी। वार्षिक आधार पर देखें तो कंपनी को वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 41.81 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 55.43 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में कल शुक्रवार को शेमारू एंटरटेनमेंट का शेयर 5.00 रुपये (1.50%) की गिरावट के साथ 328.50 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 353.00 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 322.00 रुपये तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 375.00 रुपये और निचला स्तर 198.20 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख