शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

इक्विटास होल्डिंग्स (Equitas Holdings) का तिमाही लाभ बढ़ा

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में इक्विटास होल्डिंग्स का लाभ 28% बढ़ कर 46.8 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 36.5 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की कुल आय 215.3 करोड़ रुपये के मुकाबले 49% बढ़ कर 320.2 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष 2015-16 के अंत में कंपनी का लाभ 57% बढ़ कर 167.1 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2015 के अंत में कंपनी को 106.6 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आय में भी 47% की वृद्धि हुयी है और यह 1,114.9 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछल साल यानी मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 755.9 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में इक्विटास होल्डिंग्स के शेयर शुक्रवार को 0.10 रुपये या 0.07% की हल्की गिरावट के साथ 145.30 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह शेयर 148.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 142.30 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख