शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया (Eveready Industries India) का तिमाही लाभ 26.65% गिर कर हुआ 3.99 करोड़ रुपये

एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया (Eveready Industries India) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 5.44 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 26.65% की गिरावट के साथ 3.99 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

हालांकि वार्षिक आधार पर कंपनी के लाभ और आमदनी में वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 49.02 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 50.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में 1,278.92 करोड़ रुपये की तुलना में 3.46% की बढ़त के साथ कंपनी को 1,323.29 करोड़ रुपये की आमदनी हुई।
बीएसई में कल शुक्रवार को एवेरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया का शेयर 6.05 रुपये (2.53%) की गिरावट के साथ 245.10 रुपये पर बंद हुआ। कल कारोबार के दौरान यह 257.05 रुपये के उच्च स्तर तक गया और नीचे की ओर 230.80 रुपये तक फिसला। 52 हफ्तों की अवधि में कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 374.90 रुपये और निचला स्तर 192.30 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!