शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

आंध्रा बैंक (Andhara Bank) तिमाही लाभ 72.14% घटा

वित्त वर्ष 2015-16 की आखिरी तिमाही में आंध्रा बैंक का लाभ 72.14% घट कर 51.6 करोड़ रुपये हो गया।

पिछली साल बैंक को 185.24 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस साल की समान अवधि में बैंक की आय 4,699.16 करोड़ के मुकाबले 9.04% बढ़ कर 5,124.37 करोड़ रुपये हो गयी है। वित्त वर्ष के अंत में बैंक का लाभ 18.26% बढ़ कर 638.44 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले 2014-15 के अंत में कंपनी को 539.84 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस दौरान कंपनी की आय 7.44% बढ़ कर 19,199.16 करोड़ रुपये हो गयी है। पिछले साल मार्च 2015 के अंत में कंपनी की आय 17,868.45 करोड़ रुपये रही थी। बीएसई में आंध्रा बैंक के शेयर शुक्रवार को 0.25 रुपये या 0.50% की बढ़त के साथ 50.75 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 51.25 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 49.95 रुपये तक फिसला। (शेयर मंथन, 07 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख