शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) के तिमाही लाभ में 18.07% की गिरावट

भगेरिया इंडस्ट्रीज (Bhageria Industries) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 5.09 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 18.07% की गिरावट के साथ 4.17 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

साथ ही वार्षिक आधार पर भी कंपनी के लाभ में 58.14% की गिरावट आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 में कंपनी को हुए 36.60 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में 15.32 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 में 412.38 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 में गिरावट के साथ 238.45 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में भगेरिया इंडस्ट्रीज का शेयर शुक्रवार के 160.10 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 161.80 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे कंपनी का शेयर 1.90 रुपये या 1.19% की बढ़त के साथ 162.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!