शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नीता जिलेटिन इंडिया (Nitta Gelatin India) का तिमाही लाभ 75.66% बढ़ा

नीता जिलेटिन इंडिया (Nitta Gelatin India) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 2.26 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 75.66% की वृद्धि के साथ 3.97 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 1.42 करोड़ रुपये के नुकसान की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में नीता जिलेटिन को 10.73 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा सालाना आधार पर कंपनी की आमदनी में भी वृद्धि हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 में 357.43 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी की आमदनी वित्त वर्ष 2015-16 में मामूली बढ़त के साथ 358.56 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में नीता जिलेटिन इंडिया का शेयर शुक्रवार के 218.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को मामूली बढ़त के साथ 220.00 रुपये पर खुला है। मजबूती के साथ खुलने के बावजूद इसमें शुरुआती कारोबार से ही गिरावट जारी है। करीब पौने 11 बजे कंपनी का शेयर 14.80 रुपये या 6.77% की कमजोरी के साथ 203.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख