शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

केन्नामेटल इंडिया (Kennametal India) के तिमाही लाभ में मामूली गिरावट, आमदनी 12.1% बढ़ी

केन्नामेटल इंडिया (Kennametal India) को वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में 5.11 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था।

इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी को 0.97% की मामूली गिरावट के बाद के साथ 5.06 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। साथ ही वित्त वर्ष 2014-15 में हुए 33.52 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में केन्नामेटल इंडिया को 47.37% की गिरावट के साथ 17.64 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इसके अलावा वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 128.40 करोड़ थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 12.1% की बढ़त के साथ 144.08 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में केन्नामेटल इंडिया का शेयर शुक्रवार के 760.25 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को कमजोरी के साथ 730.75 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे कंपनी का शेयर 27.25 रुपये या 3.58% की कमजोरी के साथ 733.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!