शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) का तिमाही लाभ 33.48% बढ़ा, शेयर 6.09% उछले

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही में रिलायंस कैपिटल का लाभ 33.48% बढ़ कर 578 करोड़ रुपये हो गया है।

पिछले साल की समान अवधि में कंपनी को 433 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। इस समान अवधि में कंपनी की आय 2,484 करोड़ रुपये के मुकाबले 13% बढ़ कर 2,807 करोड़ रुपये हो गयी है। कंपनी का कुल खर्च 1,382 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.21% घट कर 1,379 करोड़ रुपये हो गया है। कारोबारी साल के अंत में कंपनी का लाभ 34.35% बढ़ कर 1353 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले कारोबारी साल के अंत में कंपनी को 1007 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वित्त वर्ष के अंत में कंपनी की आमदनी 8,855 करोड़ रुपये के मुकाबले 12.26% बढ़ कर 9,941 करोड़ रुपये हो गयी है। बीएसई में रिलायंस कैपिटल के शेयर आज सोमवार को बढ़त के साथ 389.50 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 407.60 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर 386.25 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.35 बजे कंपनी के शेयर 23.35 रुपये या 6.09% की बढ़त के साथ 407.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!