शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जेके पेपर (JK Paper) का तिमाही लाभ 50.96% बढ़ा, शेयर मजबूत

जेके पेपर (JK Paper) के लाभ में 50.96% की बढ़त आयी है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में हुए 18.07 करोड़ रुपये के लाभ की तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में जेके पेपर को बढ़त के साथ 27.28 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।

कंपनी की आय में भी 14.80% की बढ़त हुई है। वित्त वर्ष 2014-15 की अंतिम तिमाही में कंपनी की आमदनी 581.91 करोड़ रही थी, जो कि वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में बढ़त के साथ 668.07 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा वार्षिक आधार देखें तो जेके पेपर को वित्त वर्ष 2014-15 में 18.42 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। इसकी तुलना में वित्त वर्ष 2015-16 में कंपनी को 72.92 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
बीएसई में जेके पेपर का शेयर शुक्रवार के 51.30 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सोमवार को बढ़त के साथ 54.00 रुपये पर खुला। आज कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर का उच्च स्तर 54.30 रुपये और निचला स्तर 52.50 रुपये रहा है। करीब 1 बजे कंपनी का शेयर 1.40 रुपये या 2.73% की बढ़त के साथ 52.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!