शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने दोबारा शुरू किया बिलासपुर यूनिट का परिचालन, शेयर में 3.63% की बढ़त

गोवा कार्बन ने बिलासपुर यूनिट का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया है।

कंपनी ने बिलासपुर यूनिट को रखरखाव के लिए अस्थायी रुप से बंद किया था। कंपनी ने इसे 8 मई से शुरु किया है। इस यूनिट के अस्थायी बंद होने से किसी भी तरह का वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। बीएसई में गोवा कार्बन के शेयर आज सोमवार को 83.70 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 89.55 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 83.55 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 1.06 बजे कंपनी के शेयर 3 रुपये या 3.63% की बढ़त के साथ 85.60 रुपये पर चल रहा है। इसका 52 हफ्तों का सबसे उच्च स्तर 98.10 रुपये तक चढ़ा जबकि 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 62.10 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 09 मई 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख